फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSAB Counselling: एनआईटी-ट्रिपल आईटी में दाखिले; इस दिन शुरू होगी रिपोर्टिंग, जानें पूरी डिटेल

Tue, 01 Nov 2022 10:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSAB Counselling NIT IIIT Admission 2022: एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की 8759 खाली सीटों के लिए  सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSAB Counselling NIT IIIT Admission 2022: एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की 8759 खाली सीटों के लिए  सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग करवाई जा रही है। इसके प्रथम राउंड के सीट आवंटन में पहली बार जिन विद्यार्थियों की कॉलेज सीट का आवंटन हुआ है और उन्होंने फ्रीज, फ्लोट एवं स्लाइड के विकल्प को चुना है, वे इन सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपनी सीट कंफर्म करने के दौरान आई क्वेरी का रिस्पॉन्स बुधवार दो नवंबर शाम पांच बजे तक देना होगा। 

विज्ञापन

वहीं, दूसरे राउंड का सीट आवंटन तीन नवंबर को जारी किया जाएगा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट न होने पर सीट सरेंडर भी की। साथ ही प्रथम सीट आवंटन में हजारों विद्यार्थियों को कोई नई सीट नहीं मिलने पर जोसा कॉउंसलिंग की मिली सीट ही पुनः आवंटित कर दी गई है। 

यह रहेगी एनआईटी-ट्रिपलआईटी की फाइनल प्रवेश प्रक्रिया

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि सीएसएबी काउंसलिंग के दूसरे राउंड में विद्यार्थियों को जिन एनआईटी-ट्रिपल आईटी  का आवंटन होगा उन्हें उस आवंटित कॉलेजों में 04 से 09 नवंबर के मध्य कॉलेज में फाइनल प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। साथ ही जोसा में मिली सीट सिक्योर करने वाले विद्यार्थियों को यदि सीएसएबी काउंसलिंग में किसी नए कॉलेज का आवंटन नहीं होता है तो इनकी जोसा में मिली सीट ही पुनः आवंटित हो जाएगी।

इन विद्यार्थियों की जोसा काउंसलिंग के दौरान जमा कराई गई  सीट असेप्टेंस फीस एवं आंशिक प्रवेश फीस आवंटित कॉलेजों की फीस में समायोजित कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को  एनआईटी-ट्रिपल आईटी में फाइनल प्रवेश के लिए अपने अपने आवंटित कॉलेजो की वेबसाइट पर जाकर शेष फीस एवं आवश्यक दस्तावेजों को संपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन

डीटीयू, एनएसयूटी स्पॉट काउंसलिंग शुरू

शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान डीटीयू ,एनएसयूटी एवं ट्रिपल आईटी दिल्ली के जेक काउन्सलिंग के चौथे राउंड के बाद खाली सीटों की जानकारी जारी कर दी गई है। इन खाली रही सीटों के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग प्रारंभ हो गई है। यह काउंसलिंग पांच नवंबर तक डीटीयू कॉलेज में चलेगी। विद्यार्थियों को दो से पांच नवंबर के मध्य के मध्य कैटेगरी के अनुसार दिए गए शेड्यूल पर फिजिकल रिपोर्टिंग कर डीटीयू  कॉलेज में उपस्थित होना होगा।

इन खाली रही सीटों के लिए होने वाली स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए केवल वे विद्यार्थी ही एलिजिबल होंगे, जिन्होंने पूर्व की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, परंतु उन्हें कोई सीट का आवंटन नहीं हुआ या सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश नहीं लिया है। विद्यार्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए दिए गए शेड्यूल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 95 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जेक यानी जेएससी दिल्ली के नाम से बनवाकर साथ में जाना होगा और सीट मिलने पर ऑन द स्पॉट फीस जमा करवाकर सीट कंफर्म करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें