आवंटन के विस्तृत विश्लेषण के अनुसार, राजस्थान राज्य स्तरीय 85 फीसदी कोटे में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीस कोर्स के लिए सामान्य श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 10539, सामान्य श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 10526 रही है। जबकि ओबीसी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक में 10683, ओबीसी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 10701, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 11418, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 11367 रही। वहीं, एमबीसी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 25999, जबकि एमबीसी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 29611 रही।
एससी कैटेगरी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 70110, एससी कैटेगरी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 70093, एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 80335, एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 81994, एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 253974, एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्राओं के लिए क्लोजिंग रैंक 250362 रही है।
इसी प्रकार कॉमन काउंसलिंग में शामिल निजी मेडिकल कॉलेज की जनरल सीटों की एमबीबीस कोर्स में क्लोजिंग रैंक 1051263 तथा मैनेजमेंट कोटा सीट की एमबीबीस कोर्स क्लोजिंग रैंक 955000 रही। सरकारी मेडिकल कॉलेज की मैनेजमेंट कोटा सीटों की क्लोजिंग रैंक सामान्य श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 33641, सामान्य श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 33086, ओबीसी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक में 34507, ओबीसी सामान्य श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 34771, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 35754, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 36292 रही है।
एससी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 190546, एससी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 191447, एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 180269, एसटी गैर आदिवासी श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 190274, एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्रों की क्लोजिंग रैंक 956499, जबकि एसटी आदिवासी क्षेत्र श्रेणी में छात्राओं की क्लोजिंग रैंक 737595 रही है।