हर साल हजारों छात्र देश के सुरक्षा बलों में शामिल होकर समाज के हित में काम करने का सपना देखते हैं। SSC की ओर से दिल्ली पुलिस और CAPF में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी जारी की गई है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में कुछ ही छात्र परीक्षा पास कर पाते हैं। ज्यादातर छात्रों को तैयारी में कमी के कारण विफलता मिलती है।
यदि आपको परीक्षा में समय बर्बाद ना करते हुए पूरा प्रश्नपत्र उचित समय में पूरा करना है तो आपको सबसे पहले सिलेबस को अच्छे से कवर करना होगा। फिर प्रत्येक विषय के बेसिक को अच्छे से तैयार करना होगा। इन परीक्षाओं में ज्यादातर सवाल बिल्कुल बेसिक लेवल के पूछे जाते हैं। यदि आप बेस मजबूत कर लेते हैं तो प्रश्नों को समय रहते सॉल्व कर लेंगे।
स्पीड मेनटेन करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करने की जरूरत है। तैयारी शुरू करते वक़्त ही एक शेड्यूल बना लें, जिसको फॉलो करते हुए रोजाना प्रैक्टिस के लिए कम से कम 2 घंटे का समय निकालें। प्रैक्टिस लगातार करते रहने से आप अपनी स्पीड अच्छी कर लेंगे।
प्रतियोगिता परीक्षाओं में गणित विषय के महत्व को देखते हुए आपको इस पर ज्यादा काम करना चाहिए। आपको गणित के कैलकुलेशन के लिए दिमाग को शार्प बनाना होगा। साथ ही कुछ ट्रिक्स भी सीखने होंगे। आपको विजुअलाइजेशन स्किल पर ध्यान देने होंगे। इससे आपको रीजनिंग जैसे विषय में भी काफी मदद मिलेगी।
पढ़ाई के लिए इन बातों का रखें ध्यान
सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पहले अटेम्प्ट में पास करने वाले बहुत से छात्रों ने परीक्षा में स्पीड बढ़ाने के लिए विशेष सुझाव दिए हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा:-
जब आप एक प्रॉपर शेड्यूल के तहत पढ़ाई करते हैं तो आपको सिलेबस अच्छे से कवर करने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन सिर्फ सिलेबस को पढ़ना ही सबकुछ नहीं होता है। यदि आपको परीक्षा में बहुत अच्छा रिजल्ट करना है तो आपको नियम से रोजाना रीविजन की आदत डालनी होगी। आप रोज जो भी टॉपिक पढ़ें उसको अच्छे से याद करें और उसकी नोट्स जरूर बनाएं। यह विधि आपको परीक्षा में अच्छे मार्क लाने में काफी मदद करेगी।