भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवा तैयार हो जाएं। अब आप आसानी से NDA की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। हम यहां आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप्स बताएंगे जिसको फॉलो करके आप बेहद आसानी से NDA की परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल कर सकते हैं।
बता दें कि NDA की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसमें 900 अंक की लिखित परीक्षा होती है। जिसको पास करने के बाद 900 अंक का SSB इंटरव्यू होता है। यह इंटरव्यू 5 दिन चलता है जिसमें उम्मीदवारों के मानसिक और शारीरिक क्षमता का परीक्षण होता है। लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर सिर्फ गणित विषय का होता है जिसके लिए 300 अंक की परीक्षा होती है। दूसरा पेपर 600 अंक का होता है, जिसमें इंग्लिश, इतिहास, भूगोल, जनरल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री और करंट अफेयर्स विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।
यदि आप भी NDA की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करें:
परीक्षा के सिलेबस को समझें
NDA परीक्षा के लिए आपको शुरू से ही तैयारी करनी होगी। सबसे पहले कोर्स के सिलेबस की पूरी जानकारी रखनी है। जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा के दोनों पेपर मिलाकर 8 विषय होते है। सभी विषयों के टॉपिक को अच्छे से समझें। यदि आप सिलेबस अच्छे से जान जाते हैं तो आप कोर्स की 20% तैयारी पूरी कर लेते है।
प्रॉपर स्टडी प्लान बनाएं
सिलेबस को अच्छे से जानने के बाद आप अनुमान लगा सकते हैं कि कौन से टॉपिक पर आपको ज्यादा मेहनत करनी है। इसके अनुसार एक प्रॉपर स्टडी प्लान बनाएं, जिसमें किस टॉपिक को कितना समय देकर पढ़ना है यह निर्धारित करें। पढ़े हुए टॉपिक को सिर्फ रिवीजन का समय दें। यदि आप 11वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे से पढ़ाई किए है तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
गणित सेक्शन पर ज्यादा ध्यान दें
जैसा कि बताया जा चुका है NDA की परीक्षा में पहला पेपर सिर्फ गणित विषय का होता है। आपको यह परीक्षा क्रैक करने के लिए गणित का मास्टर बनना पड़ेगा। खास कर अर्थमेटिक, मेंसुरेशन, अलजेब्रिक और त्रिकोणमिति जैसे टॉपिक पर ध्यान देना है। ज्यादातर प्रश्न इन्हीं टॉपिक से आते हैं।
प्रैक्टिस करें
यदि आपको NDA की परीक्षा क्रैक करनी है तो जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। इसके लिए आप दिन में रोजाना 2-3 घंटे का समय निकालें। यदि आप प्रैक्टिस के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की मदद लेते हैं तो आपकी तैयारी में चार चांद लग जाएंगे। पुराने पेपर से आपको परीक्षा के सही पैटर्न और प्रश्नों के सटीक लेवल का अंदाजा लग जाएगा।
मॉक टेस्ट लें
अपनी तैयारी को और ज्यादा बेहतर और आसान बनाने के लिए खुद का मॉक टेस्ट लें। इस परीक्षा में लगभग हर क्षेत्र के प्रश्न आते हैं। जिसमें आपको पूरी तैयारी के साथ शामिल होना होगा। मॉक टेस्ट लेने से आप अपनी स्पीड सही कर सकते हैं। बता दें कि NDA की लिखित परीक्षा में पहले पेपर गणित के लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है जिसमें 120 प्रश्न सॉल्व करने होते हैं। वहीं दूसरे पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए भी 2.5 घंटे का ही समय मिलता है। इसलिए आपको अपनी स्पीड पर ध्यान देना होगा।
करंट अफेयर्स तैयार करें
वैसे तो NDA की परीक्षा गणित विषय पर केंद्रित होती है, लेकिन आपको करंट अफेयर्स सेक्शन पर भी ध्यान देना होगा। लिखित परीक्षा के दूसरे पेपर में करंट अफेयर्स से 10-15 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं SSB इंटरव्यू के दौरान आपको 5 दिन में कभी भी वन टू वन इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में आपको हालिया खबरों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना न्यूज़ पेपर और साप्ताहिक मैगज़ीन पढ़ने की आदत बना लें।
भारतीय सेनासे जुड़नागर्व कीबात होतीहै, अगरआप भीभारतीय सेनाज्वाइन करदेश कीसेवा करनाचाहते हैंतो निश्चितही NDA/NA सबसेबेहतरीन करियरविकल्प है।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6