IBPS हर साल पब्लिक सेक्टर बैंक में क्लर्क के पद पर हजारों उम्मीदवारों की भर्ती करता है। इस साल भी 1557 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप विगत कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बैंकिंग सेक्टर में आवेदन करने वालों में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर ही रहती है। पब्लिक सेक्टर बैंक में आंतरिक कर्मचारियों के प्रमोशन की संभावना अधिक होती है, जो लड़कियों के लिए भी एक शानदार अवसर होता है। बैंकों में, क्लर्क और अन्य स्टाफ सदस्यों को लगभग हर 3-4 वर्षों में पदोन्नत किया जाता है।
बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं के लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि विशेषज्ञों का भी मानना है कि महिलाओं ने कई दिग्गज बैंकों की कमान संभाली है। इन दिनों बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं का बोलबाला है। बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं के टॉप पर होने की निम्नलिखित वजहें हैं:
- एकाग्रता: कहा जाता है कि पुरुष प्रधान है लेकिन आज कि स्थिति ऐसी है कि हर सेक्टर में महिलाओं का बोलबाला है। देश के हर क्षेत्र में महिलायें काम कर रही हैं इसका मुख्य कारण है उनका शार्प दिमाग। वो अपने दिमाग को एकाग्र करके काम करती हैं।
- मल्टीटास्किंग: महिलाओं के साथ सबसे ख़ास बात है कि वो एक साथ कई काम करने की क्षमता रखती हैं। सामान्यत: अगर आप एक घर का उदाहरण लें तो एक महिला घर के काम के साथ-साथ बाहरी चीजों का हिसाब किताब भी रखती हैं, बच्चों की पढ़ाई से लेकर बुजुर्गों की दवाई तक का ध्यान उन्हें रहता है। बैंकिंग सेक्टर में ऐसे ही काम करने वालों की डिमांड हैं।
- टीम वर्क पर विश्वास: अक्सर यह देखा जाता है कि किसी ग्रुप में पुरुषों के बीच पहले मतभेद शुरू होता है। ऐसे में यह बात सामने आती है कि महिलायें टीम वर्क पर विशवास करती हैं। साथ ही वो ग्रुप के मेंबर्स को आपस में जोड़कर भी रखती हैं।
- योजनाबद्ध तरीके से काम करती हैं: महिलाएं ज्यादा कंजरवेटिव होती हैं, ज्यादा योजनाबद्ध तरीके से काम करती हैं, पैसे को लेकर बहुत ज्यादा केयरफुल होती हैं और बतौर एक टीम काफी अच्छे तरीके से काम करती हैं। ये सभी चीजें उन्हें इस सेक्टर के लिए शानदार बनाती हैं।
कुछ प्रसिद्ध नाम
बैंकिंग सेक्टर में महिलाएं लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जिसकी सबसे बड़ी उदाहरण अरुंधति भट्टाचार्य जिन्हे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा चेयरमैन बनाया गया। चेयरमैन बनने के बाद अरुंधती उन महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जो बैंकिंग सेक्टर में टॉप पर हैं। ऐसा ही एक नाम है चंदा कोचर का। चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ दोनों रह चुकी हैं। इनके अलावा शिखा शर्मा (एक्सिस बैंक की एमडी और सीईओ), नयना लाल किदवई (एचएसबीसी की कंट्री हेड), ककू नखाटे (बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच भारत की कंट्री हेड), विजयलक्ष्मी अय्यर (बैंक ऑफ इंडिया की सीएमडी) जैसे कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने बैंकिंग सेक्टर में महान काम किये हैं।
इस बार IBPS क्लर्क के लिए 1557 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें महिलायें बराबर की संख्या में भाग लेंगी। बता दें कि जो विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और महिलाओं को न्यायिक रूप से अपने पतियों से अलग किया गया है और जिन्होंने पुन: विवाह नहीं की हैं उन्हें 9 साल की छूट मिलेगी। जिसमें सामान्य वर्ग की उम्मीदवारों की उम्र 35 साल हो, इसके अलावा ओबीसी की 38 और एससी/एसटी के उम्मीदवारों की उम्र 40 साल हो। अब महिलाओं के लिए पब्लिक सेक्टर बैंक में काम करने का सुनहरा मौका है।
- अगर आप भी सरकारी बैंक में क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स।
- इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आप को पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। 70 दिनों का यह कोर्स मात्र 2499 रुपये में उपलब्ध है।
- तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आईबीपीएस क्लर्क की पक्की तैयारी। इस कोर्स के नए बैच 14 सितंबर से शुरू हैं।
- इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें : https://bit.ly/35vHCIA
- एक्सपर्ट्स के द्वारा पाएं इस परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी, अभी भऱें ये फॉर्म : https://forms.gle/Fm9PjpfV39aRKt3t8
अमर उजाला के पाठकों के लिए छूट
अमर उजाला के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 400 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 400 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए AMAR400 कूपन कोड का उपयोग करना होगा। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के IBPS Clerk कोर्स से और पूरा करें अपना सरकारी बैंक में नौकरी का सपना।
Advertorial