फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: कोरोना के बावजूद ब्रिटेन में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 13 फीसदी बढ़ी

Sat, 05 Jun 2021 05:02 AM IST
Kuldeep Singh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • ब्रिटेन के 146 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन यूयूकेआई की निदेशक वी स्टर्न ने कहा कि यूके के कोरोना से उबरने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है कि छात्र लौट पाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन और यात्रा पाबंदियों के बावजूद भारतीय छात्रों में ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों मेें अध्ययन को लेकर आकर्षण बना हुआ है। यूके के गृह विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार यूके में अध्ययन वीजा के लिए भारतीयों के आवदेन में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च 2021 तक 6,391 अधिक छात्रों ने अध्ययन वीजा के लिए आवदेन किया है।

विज्ञापन


छात्रों में इस बात की उम्मीद है कि लॉकडाउन में ढील के बाद उन्हें विश्वविद्यालयों में लौटने का मौका मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। ब्रिटेन के 146 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन यूयूकेआई की निदेशक वी स्टर्न ने कहा कि यूके के कोरोना से उबरने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है कि छात्र लौट पाएंगे।

भारतीय छात्रों का विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए आवेदन को उन्होंने अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि वह सदस्यों और छात्रों का शुक्रगुजार है जिन्होंने प्रतिकूल समय में धैर्य और अविश्वसनीय कार्य किया। विश्वविद्यालयों ने अपने विद्यार्थियों के हित का ध्यान रखा। यूयूकेआई ने कहा कि विश्वविद्यालय ने महामारी के दौर में ऑनलाइन लर्निंग के द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा जारी रखी और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और हित को ध्यान में रखा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों के लौटने का इंतजार
ब्रिटिश काउंसिल इंडिया की निदेशक बारबरा विखम ने कहा कि पिछले कुछ सालों में ब्रिटेन में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ी है और अब विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब जबकि भारतीय विद्यार्थी लौटने को इच्छुक हैं तो उन्हें विश्वविद्यालयों से संपर्क कर यात्रा नियमों के अनुसार यात्रा करने को कहा जा रहा है। मौजूदा नियम के अनुसार भारतीय विद्यार्थी वैध अध्ययन वीजा के साथ यूके आ सकते हैं मगर उन्हें ‘लाल सूची’ के अनुसार आवश्यक नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें