फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कोरोना से बचाव के लिए विद्यार्थियों को मिड डे मील के साथ दिया जाएगा मास्क और साबुन

Fri, 12 Jun 2020 11:42 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार राजकीय-संचालित स्कूलों के छात्रों को जुलाई से मध्यान्ह भोजन योजना के हिस्से के रूप में मास्क और साबुन भी प्रदान करेगी। सरकार ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की है। सूबे की सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाने में मदद के लिए विद्यार्थियों को अगले महीने से मिड डे मील के हिस्से के रूप में मास्क और साबुन भी दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि अभी विद्यार्थियों को मिड डे मील के तौर पर चावल और आलू दिया जा रहा है और अगले महीने से दाल, सोयाबीन, मास्क और साबुन भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश बोर्ड के बारहवीं के रिजल्ट की हर अपडेट यहां पढ़ें


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते मार्च में जब सभी स्कूलों के बंद होने की घोषणा की गई थी उसके बाद से ही राज्य सरकार बच्चों को मिड-डे मील उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई से सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी व आइसीडीसी केंद्रों के माध्यम से मिड डे मील के साथ मास्क व साबुन भी दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन वस्तुओं को छात्रों के अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अम्फान तूफान प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सरकार मुफ्त में पाठ्य पुस्तकें, व्यायाम पुस्तकें और पेंसिल भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-BIEAP Inter 1st, 2nd Year Result 2020: जानिये कैसा था पिछले साल आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट


शिक्षा मंत्री ने  निजी स्कूलों से इस शैक्षणिक सत्र में ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया है, क्योंकि तालाबंदी के कारण लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी निजी स्कूलों से फीस नहीं बढ़ाने का अनुरोध कया था। मैं उसी बात को दोहरा रहा हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें