फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talk- बोर्ड परीक्षा के तनावों को दूर करने के लिए खास काउंसलिंग सेशन्स का हुआ आयोजन, हजारों छात्र ले चुके हैं लाभ

Fri, 23 Apr 2021 12:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इस काउंसलिंग सेशन में एक्सपर्ट साइकोलॉजिकल काउंसलर छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। सिर्फ यही नहीं छात्र तैयारी में आ रही दिक्कतों का समाधान भी प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में हिस्सा ले रहे छात्रों के ऊपर दबाव काफी ज्यादा है। एक तो पूरा साल कोचिंग व स्कूलों के बंद रहने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई, साथ ही परीक्षा के पास आने पर फिर से कोविड का बढ़ता प्रकोप छात्रों की चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में छात्र, अभिभावक, व शिक्षक सभी काफी परेशान हैं। खासतौर पर छात्र मानसिक तनावों का सामना कर रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए safalta.com ने यूपी बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए एक बेहद ही खास पहल शुरू की थी। जिसमें उन्हें सभी विषयों की तैयारी के साथ साथ उनके डाउट्स दूर करने, स्टडी मैटेरियल प्रदान करने आदि जैसी ढेरों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। इसी क्रम में उनके मानसिक तनावों को दूर करने के लिए देश के एक्सपर्ट व अनुभवी मनोवैज्ञानिकों द्वारा भी सेशन उपलब्ध कराए गए। आइए जानते हैं क्या थे उन सेशन की प्रमुख बातें-

यह सेशन बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद खास है। इसमें उन्हें तनाव जैसी समस्याओं से बचने के तरीके तो बताए ही गए हैं, साथ ही अपनी तैयारी को और भी बेहतर करने के भी खास टिप्स सिखाए गए हैं। इस काउंसलिंग सेशन में एक्सपर्ट साइकोलॉजिकल काउंसलर छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। सिर्फ यही नहीं छात्र तैयारी में आ रही दिक्कतों का समाधान भी प्राप्त करते हैं।

एक्सपर्ट काउंसलर की पूरी टीम करती है छात्रों का मार्गदर्शन

छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए safalta.com के साथ IILM (इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड लर्निंग इन मैनेजमेंट) के एक्सपर्ट साइकोलॉजिस्ट की पूरी टीम जुड़ी हुई है। जिसमें 10 अनुभवी साइकोलॉजिस्ट हैं। ये सभी साइकोलॉजिस्ट पिछले कई वर्षों से विभिन्न काउंसलिंग सत्रों में हिस्सा लेते रहे हैं। IILM सेंटर फॉर इमोशनल इंटेलीजेंस की निदेशन प्रो. डॉ. आभा सिंह इस टीम का मुख्य चेहरा हैं। ये पिछले 24 सालों शिक्षण व ट्रेनिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनके साथ IILM के कई अनुभवी रिसर्चर, प्रोफेसर आदि छात्रों की इमोशनल काउंसलिंग करते हैं।

हजारों छात्र ले चुके हैं इस सेशन का लाभ

बता दें कि इन सेशन्स से अबतक हजारों छात्र लाभ ले चुके हैं। साथ ही इसमें छात्र अपने डाउट्स भी पूछ सकते थे, जिसका समाधान हमारे काउंसलर द्वारा प्रदान किया जाता था। इन सेशन्स ने न सिर्फ छात्रों की बल्कि ढेरों अभिभावकों व शिक्षकों का भी मार्गदर्शन किया है जिससे वो छात्रों की तैयारी में अपनी जिम्मेदारी समझ सकें व बोर्ड परीक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सकें।

बता दें कि इन सेशन का आयोजन 1 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच हुआ था। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सेशन आपकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में आप इन सेशन से जरूर जुड़ें व देखें ये महत्वपूर्ण वीडियो। इस सेशन को देखने के लिए क्लिक करें- https://youtube.com/c/SafaltaClass

साथ ही बोर्ड परीक्षा की फ्री में तैयारी करने के लिए डाउनलोड करें safalta.com ऐप- http://bit.ly/safaltaapp

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें