आप दरअसल जिन भी परीक्षाओँ का फार्म भर रहे हैं, उनके पैटर्न और सिलेबस के अंतर को जान लें और फिर तैयारी की रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। कुशलता के साथ सवालों की तैयारी करें। हर सबजेक्ट को नियमानुसार समय दें और पुराने सिलेबस को ही आधार बनाकर तैयरी करते रहे।
आने वाले समय में किस तरह के जॉब्स बढ़ सकते हैं?
राजीव सिन्हा
जिस तेजी से विश्व अर्थव्यवस्था में बदलाव आ रहे हैं, उस ट्रेंड को देखते हुए कहें तो निकट भविष्य में आईटी, हेल्थकेयर सेक्टर (डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि) में फाइनेंशियल सर्विसेस (बैंकिंग, इंश्योरेंस, इन्वेस्टमेंट आदि), मार्केटिंग, फूड प्रोसेसिंग, मीडिया आदि क्षेत्रों में अधिक अवसर मिल सकते हैं।
एग्रीकल्चर की पढ़ाई के बाद कैसे अवसर मिलते हैं?
प्रवेश अग्रवाल
नई उन्नत किस्में विकसित करने वाले कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उपकरण तैयार करने वाले इंजीनियरों, फूड प्रोसेसिंग के कार्यकलापों में प्रवीण लोगों, पशु चिकित्सकों, एग्रो बायो टेक्नोलॉजी के जानकारों और एग्रो मार्केटिंग में ट्रेंड मानव संसाधन की जरूरत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यही नहीं, एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी से संबंधित विश्वविद्यालयों में टीचिंग के कार्यों में भी अवसर बढ़ रहे हैं। प्रोसेस्ड फूड तैयार करने वाली कंपनियों प्रशिक्षित लोगों को नियुक्त किया जाता है।
कॅरियर सलाह