फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSc. Nursing: उत्तराखंड में बीएससी नर्सिंग में दाखिले शुरू, कुल 1393 में से निजी कॉलेज की 954 सीटें होल्ड पर

Fri, 20 Sep 2024 03:39 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तराखंड के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में दाखिल के लिए आज से काउंसलिंग शुरू की जा रही है। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय द्वारा आज से काउंसलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSc. Nursing: उत्तराखंड के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में दाखिल के लिए आज से काउंसलिंग शुरू की जा रही है। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय द्वारा आज से काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। गुरुवार को को प्रबंधन द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी करके काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट के निर्देश पर काउंसलिंग शुरू करने की प्रक्रिया की गई है। क्योंकि, आईएनसी की ओर से 30 सितंबर तक काउंसलिंग कराने का आदेश है। लिहाजा, छात्र-छात्राएं काउंसलिंग से जुड़ी सूचना, पंजीकरण शुल्क, सीटों की संख्या आदि से जुड़ी सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hnbumu.ac.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि फिलहाल निजी सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है, इसके कारण निजी कॉलेजों की 50 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी और सरकारी कॉलेजों की सभी सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। वहीं दूसरी ओर नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में काउंसलिंग चल रही है। बता दें कि उत्तराखंड में सरकारी और निली कॉलेजों में कुल 1392 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग चल रही है। जिसमें सरकारी कॉलेजों की 438 सीटें और निजी कॉलेजों की 954 सीटें हैं। प्रदेश परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि निजी कॉलेजों की मैनेजमेंट कोटे की सीट अभी होल्ड पर हैं, आदेश के बाद ही सीटों को लेकर फैसला किया जाएगा। उत्तराखंड के बाजपुर में एक अन्य सरकारी नर्सिंग कॉलेज और बढ़ गया है। बाजपुर में 58 नर्सिंग सीटों के साथ कॉलेज का पहला सत्र शुरू होगा।

काउंसलिंग शेड्यूल

  • ऑनलाइन पंजीकरण, फीस भुगतान और च्वाइस फिलिंग- 20 सितंबर सुबह 11 बजे से 26 सितंबर पांच बजे तक
  • डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया- 27 से लेकर 28 सितंबर तक
  • परिणाम- 29 सितंबर
  • दाखिले की अंतिम तिथि- 5 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें