फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : घर बैठे छात्रों को परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी में मदद करेंगे शिक्षक

Sun, 22 Mar 2020 04:30 AM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केंद्र सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर दिया निर्देश छात्रों की करें मदद
  • रिसर्च पेपर, ऑनलाइन पाठ्य सामग्री, अगले सत्र की योजना बनाने पर करें काम
  • शिक्षण संस्थान हेल्पलाइन नंबर बनाकर छात्रों और अभिभावकों को जोड़ें संस्थान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने हेल्पलाइन नंबर तैयार करने होंगे। इसमें फोन, ईमेल, वाट्सएप ग्रुप हो सकते हैं। उसमें छात्रों और अभिभावकों को जोड़ना होगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से छात्र घर बैठे परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यमों से छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतें भी दूर करनी होगी। हेल्पलाइन से कैंपस बंद रहने, परीक्षा की नई तिथि से लेकर केंद्र, स्थानीय प्रशासन या राज्य सरकार के कोरोना वायरस को लेकर जारी सारी जानकारियां भी शिक्षण संस्थान प्रबंधन को छात्रों से साझी करनी होगी। खास बात यह है कि 31 मार्च तक शिक्षकों को घर में बैठकर ऑनलाइन मूल्यांकन, पाठ्यक्रम सामग्री, नए सत्र की तैयारी की योजना भी बनानी होगी। यह निर्देश केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने सभी राज्यों समेत यूजीसी, एआईसीटीई, एनआईओएस, एनसीटीई, आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी समेत आईआईआईटी प्रबंधन को पत्र लिखा है। कोराना वायरस से बचाव के लिए सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद है। इसलिए घर बैठे छात्रों को तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन क्लासेज  लेनी होगी। छात्रों और अभिभावकों को बताना होगा कि  स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए पहले से ऑनलाइन पाठ्य सामग्री उपलब्ध है। इसके माध्यम से छात्र घर बैठे आराम से तैयारी कर सकेंगे। मंत्रालय से संबंधित सभी विभागों ने सभी प्रकार की परीक्षा, थीसिस जमा करने की अवधि 31 मार्च तक  स्थगित कर दी है। इसके अलावा सरकार के अगले आदेश के तहत यह सब स्थगित रहेगा।

पाणिनी चैनल पर ओपन स्कूल के छात्रों की घर से लगेगी क्लास

नेशनल ओपन स्कूल बोर्ड के चेयरमैन प्रो. सीबी शर्मा के मुताबिक, कोरोना से  छात्रों को बचाना जरूरी है। इसलिए उन्हें घर बैठे ऑनलाइन क्लासरूम की सुविधा दी जा रही है। शिक्षण एनआईओएस के स्टूडियो में उपलब्ध  रहेंगे और विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दे रहे हैं। इस दौरान छात्र प्रश्न भी पूछ सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए डीटीएच का स्वयंप्रभा चैनल संख्या 27 पाणिनी देखें। यह माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए है। इसके अलावा उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के छात्र चैनल संख्या 28 पर शारदा देखें। डीडी के ये चैनल देखने के लिए आपको डीडी का डिश जरूर लगवाना होगा और यह बहुत कम मूल्य पर उपलब्ध है। उसके बाद सभी चैनल मुफ्त होंगे।

हेल्पलाइन से अपडेट करें जानकारी: यूजीसी

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी 750 विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। इसमें सभी प्रकार की परीक्षा, मूल्यांकन व शोधकार्य, थीसिस जमा करने का काम 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि हालात की समीक्षा करने के बाद आगे का कार्यक्रम तय होगा।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • दीक्षा प्लेटफार्म में नौंवी से 12वीं कक्षा के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए पाठ्य सामग्री है। इसमें 1886 ऑडियो, दो हजार वीडियो, 696 ई-पुस्तकें, 504 विश्व पुस्तकें उपलब्ध हैं।
  • स्वयं प्लेटफार्म में नौंवी से 12वीं के लिए एनसीईआरटी ने 28 कोर्स मॉडयूल अपलोड कर रखे हैं। इसके अलावा इस प्लेटफार्म पर उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए सामग्री है।
  • एनआरओईआर पोर्टल में विभिन्न विषयों पर आधारित अनेक भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सामग्री उपलब्ध है।
  • स्वयंप्रभा डीटीएच के चैनल नंबर 31 के किशोर मंच पर कक्षा नौंवी से 12वीं के लिए एनसीईआरटी ने सामग्री अपलोड कर रखी है। चयनित राज्यों के लिए प्रतिदिन चार घंटे की समयावधि पर ऑनलाइन कक्षाएं लगती हैं।
  • समेकित शिक्षक प्रशिक्षण पोर्टल और मोबाइल एप है। डाइट, डीएलएड संस्थानों के शिक्षक और प्रशिक्षक सभी कोर्स मॉड्यूल्स, वीडियो, ऑडियो व अन्य सामग्री किसी भी समय, कहीं भी निशुल्क देख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें