फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र CET 2020 की परीक्षा स्थगित

Wed, 25 Mar 2020 12:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र CET 2020 की परीक्षा स्थगित हो गई है। एमएचटी-सीईटी 2020 की परीक्षा पहले 13 अप्रैल को शेड्यूल की गई थी लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि देशभर में इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा हुई है। यह घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन


यह परीक्षा पहले 13 से लेकर 23 अप्रैल के बीच होनी थी। अब आगामी आदेश तक इस परीक्षा को टाल दिया गया है। MHT-CET 2020 के लिए जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

आधिकारिक वेबसाइट
mahacet.org

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से महाराष्ट्र में पहले ही एसएससी और कक्षा दस की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं और स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। वहीं, शिक्षा विभाग का कहना है कि पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना पेपर दिए ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें