हरियाणा में सरकारी शिक्षक विद्यार्थियों की पढ़ाई न छूटे इसके लिए अपने लेक्चर को ऑनलाइन रिकॉर्ड कर रहे हैं और शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। यह व्यवस्था इसलिए कि गई है ताकि कोरोना महामारी के बीच विद्यार्थियों की स्कूली पढ़ाई बाधित न हो।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर के कई राज्यों में सरकारी और निजी स्कूलों को बंद और परीक्षाओं किया गया है। हरियाणा में भी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और स्कूलों को बंद रखा गया है। अब शिक्षक उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ट्यूटोरियल रिकॉर्ड करके अपलोड कर रहे हैं, ताकि लॉक डाउन के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो। विद्यार्थी इन लेक्चर्स को सिख सेतु एप के जरिए भी सुन सकते हैं।
आपको बता दें कि हरियाणा के 112 सरकारी स्कूलों में 1.87 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। इस वक्त देशभर में कोविड-19 वायरस की वजह से 21 दिन का लॉक डाउन है और इस दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए सभी शिक्षकों ने अपने लेक्चर की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थी भी अपना ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड करके अपने सवाल पूछ सकते हैं। देशभर में कई कॉलेजों ने भी इसी तरह की व्यवस्था की है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।