फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी डीयू की ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बन रही चुनौती

Mon, 30 Mar 2020 09:34 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण हजारों छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के सामने इंटरनेट की सुस्त रफ्तार और कनेक्टिविटी एक चुनौती बनकर उभरी है। प्रोफेसर और छात्र कॉलेज का एक साल बचाने और अध्ययन जारी रखने के लिए स्काइप, व्हॉट्सएप से लेकर जूम एप जैसे कई डिजिटल मंचों का इस्तेमाल कर रहे हैं । लेकिन इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी इसमें चुनौती बन रही है।

 

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 12 मार्च को एक परिपत्र जारी कर स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आंतरिक परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी थी। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर कक्षाएं और सभी कामकाज पर भी रोक लगा दी गई थी। विश्वविद्यालय में करीब दो लाख छात्र और संकाय के करीब 9500 सदस्य हैं ।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-

 

सेंट स्टीफंस कॉलेज की प्रोफेसर नंदिता नारायण ने कहा कि अध्यापक गूगल क्लासरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं और पुराने लेक्चर को यूट्यूब पर अपलोड कर रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘सब कुछ अनौपचारिक रूप से चल रहा है । कई छात्रों की पहुंच नेट तक नहीं है लेकिन हम हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं ।’  कोरोना वायरस के कारण छात्र दोहरी मुसीबत का सामना कर रहे हैं क्योंकि तेज रफ्तार इंटरनेट के लिए वे इंटरनेट कैफे भी नहीं जा सकते । विज्ञान विषयों में प्रायोगिक कक्षाओं की जरूरत होती है ऐसे में इसकी भी आशंका है कि विश्वविद्यालय को सेमेस्टर का विस्तार करना होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें