Coronavirus: कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU- Delhi University) ने स्नातकों और परास्नातकों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बता दें, विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी की इंटरनल परीक्षा 31 मार्च तक टाल दी हैं।
ये भी पढ़ें- अब गैर आईआईटियन छात्रों को भी मिलेगा आईआईटी दिल्ली में फेलोशिप का मौका
विश्वविद्यालय द्वारा उठाए गए कदम...
- इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने वर्कशाप, सम्मेलनों सहित सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है।
- अभी नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, 31 मार्च के बाद स्थिति के अनुसार तय होगा कि परीक्षा कब आयोजित की जा सकती है।
- कोरोना वायरस को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने एहतियात बरने को कहा है। बता दें कि दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल भी 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे।
- सीएम केजरीवाल ने यह भी जानकारी दी कि शैक्षिक संस्थानों भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि आईपीएल का एक भी मैच दिल्ली में नहीं होगा। इसके साथ ही सरकरा ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली के सभी सार्वजनिक स्विमिंग पूल 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। इसकी घोषणा खुद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की जिनके साथ प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की 'आंसर की' जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक