फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: 16 मार्च से कॉपियां चेक, मूल्यांकन के लिए बोर्ड की ये है योजना

Fri, 13 Mar 2020 01:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Board Result 2020 Date - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

UP Board Result 2020 Date - यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। मूल्यांकन 16 मार्च से होगा। हर जिले के अनेकों मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मूल्यांकन सामग्री वितरित कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इस साल लगभग 56 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभी बोर्ड ने पूरे आंकड़ें साझा नहीं किए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPSC: गूगल की 22 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़ बन गया IAS, पूछे गए ये 6 सवाल

मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए बोर्ड की योजना... 

  • मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन ड्यूटी में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। तीनों मूल्यांकन केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच वॉयस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा।
  • इन मूल्यांकन केंद्रों में 10वीं और 12वीं की कॉपियां जांची जाएंगी।
  • यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाओं का परिणाम 24 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। साल 2019 के मुकाबले इस बार बोर्ड की परीक्षाएं जल्दी खत्म हो गई हैं और ऐसे में रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जाएगा।

कौन से हैं ये मूल्यांकन केंद्र?

विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की कॉपियों के जांच के लिए जो चार मूल्यांकन केंद्र  बनाए गए हैं वो- गवर्नमेंट जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन रोड, गवर्नमेंट हुसैनाबाद इंटर कॉलेज चौक, गवर्नमेंट निशातगंज इंटर कॉलेज और  अमीनाबाद इंटर कॉलेज हैं।
 

ये भी पढ़ें- UP Board Result Date 2020: 16 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें