एपी एसएससी हॉल टिकट 2020: डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें-
आधिकारिक वेबसाइट से एपी एसएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseap.org पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद संबंधित हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: जैसे ही आप क्लिक करें आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 5 : स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
याद रखें कि हॉल टिकट या एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को एपी एसएससी परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।