फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: एपी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि को किया स्थगित

Tue, 24 Mar 2020 04:28 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा 2020: देश में बढ़ते कोरोनो वायरस के बीच, आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने एसएससी परीक्षा 2020 को स्थगित करने का फैसला किया है। नई अपडेट के अनुसार, आंध्र प्रदेश कक्षा 10वीं या एपी एसएससी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। AP SSC बोर्ड परीक्षा 31 मार्च, 2020 से 8 अप्रैल, 2020 तक आयोजित होने वाली थी। राज्य के शिक्षा मंत्री अदिमलाप्पु सुरेश ने सूचित किया कि नई या संशोधित डेट शीट जल्द ही जारी की जाएगी। बैठक में, शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षाओं को कम से कम दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

एपी एसएससी हॉल टिकट 2020: डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें-

आधिकारिक वेबसाइट से एपी एसएससी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseap.org पर जाएं।

चरण 2: उसके बाद संबंधित हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: जैसे ही आप क्लिक करें आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

चरण 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें। 

चरण 5 : स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

याद रखें कि हॉल टिकट या एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को एपी एसएससी परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें