बंगाल में नवोदय विद्यालय के 29 छात्र कोविड-19 पॉजिटिव
वहीं, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित नवोदय विद्यालय में 29 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी विद्यार्थी जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद छात्रों के परिजन और अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी है, क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण नजर आ रहे हैं।
हरियाणा के अंबाला में चार छात्रों समेत सात कोरोना संक्रमित
इधर, हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले के राजकीय स्कूल, सरसेहड़ी में अध्ययनरत चार छात्रों समेत 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले छात्रों के सहपाठियों सहित स्टाफ और परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मिले लोगों में तीन मरीज बुजुर्ग हैं, इसमें दो को अस्पताल भर्ती कराया पड़ा है।
पंजाब के जालंधर में करीब 25 छात्र संक्रमित
उधर, पंजाब में पिछले तीन दिन में अलग-अलग स्कूलों के करीब 25 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जहां खुरला किंगरा सरकारी स्कूल से सोमवार को दो विद्यार्थी तथा इससे पहले एक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिला था। नेहरू गार्डन स्कूल की एक छात्रा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद विद्यार्थियों में डर का माहौल बनने लगा है। सेहत विभाग के अनुसार, जिले में अब तक कोरोना की गिरफ्त में आने वाले बच्चों की संख्या 50 पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 25 स्कूली विद्यार्थी हैं।