कांग्रेस नेता राहुल गांधी इससे पहले नई दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से मुलाकात की थी। मुखर्जी नगर में, राहुल को छात्रों के साथ सड़क किनारे एक कुर्सी पर बैठे देखा गया और उन्होंने उनसे उनकी उम्मीदों और अनुभवों के बारे में पूछा था।
राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद क्षेत्र और बंगाली बाजार का भी दौरा किया था। इन क्षेत्रों के लोकप्रिय व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया था। गांधी ने जामा मस्जिद क्षेत्र और अन्य भोजनालयों में एक प्रसिद्ध 'शरबत' विक्रेता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बंगाली मार्केट में नाथू स्वीट्स में 'गोलगप्पों' का स्वाद चखा।