फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COMEDK Results 2025: सीओएमईडीके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे जारी, शिशिर एच शेट्टी ने किया टॉप

Sat, 07 Jun 2025 10:58 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

COMEDK Results 2025: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा 10 मई को परीक्षा आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

COMEDK Results 2025: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ (COMEDK) ने अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 (UGET 2025) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल परीक्षा में 1.13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। रैंक लिस्ट और स्कोरकार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट comedk.org. पर प्रकाशित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इस साल कर्नाटक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,31,937 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,13,111 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। इसमें कर्नाटक से 37,715 और अन्य राज्यों से 75,396 उम्मीदवार शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के कारण, कंसोर्टियम ने अधिकांश राज्यों के लिए 10 मई को परीक्षा आयोजित की और 25 मई को 24 केंद्रों के लिए जहां परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी 4 जून को प्रकाशित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा लगभग 69 आपत्तियां उठाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

COMEDK Toppers List 2025: सीओएमईडीके टॉपर्स लिस्ट

सीओएमईडीके टॉपर्स लिस्ट 2025 के अनुसार, कर्नाटक के चार उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 में चार उम्मीदवार कर्नाटक से, दो-दो आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तथा एक-एक बिहार और पंजाब से हैं।
 
टॉपर का नाम टीएटी राज्य
शिशिर एच शेट्टी सीई1081300311 मूडबिद्री, कर्नाटक
मलिक जैन सीआरए011130236 पंजाब
वरुण जे कुमार सीएम0210920109 कर्नाटक
वेन्नापुसा हर्षवर्धन रेड्डी CA1760220532 आंध्र प्रदेश
नितेश आनंद सीएम0410330043 बिहार
एनबी रितेश शान सीएम1230470176 गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
मनोजना श्रीविजय कलबुर्गी CA0210820077 अमृतहल्ली, कर्नाटक
जी साईकिरन सीई0210960047 कलेना अग्रहारा, कर्नाटक
अनुराग चौधरी CA1242340478 छजारसी, उत्तर प्रदेश
भूपति नितिन अग्निहोत्री सीई0110050139 न्यूटाउन, आंध्र प्रदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें