फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COHSEM Exam Date Sheet: मणिपुर बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम, यहां देखें डेट शीट

Sat, 14 Jan 2023 04:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Manipur Board Exam Date Sheet Out: मणिपुर बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं एक अप्रैल, 2023 से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एग्जाम डेट शीट मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - cohsem.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Manipur Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manipur Board Exam Class 12th Time-Table 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (COHSEM), मणिपुर ने 2023 की परीक्षाओं के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 23 फरवरी, 2023 से एक अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 23 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर के साथ शुरू होगी और वैकल्पिक भाषाओं - बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी और मणिपुरी के पेपर के साथ समाप्त होगी। 

विज्ञापन

बोर्ड सचिव चौधरी बीरेन सिंह ने बताया कि इनके अलावा मणिपुर बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं एक अप्रैल, 2023 से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एग्जाम डेट शीट मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - cohsem.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। 

COHSEM Manipur Board दो से तीन घंटे की होगी परीक्षा

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी मणिपुर बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ए सुकुमार ने कक्षा 12वीं के लिए एग्जाम टाइम-टेबल जारी करते हुए कहा था कि 100/70 अंकों के पेपर के लिए छात्रों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा, जबकि 40/30 अंकों के पेपर के लिए छात्रों को दो घंटे का समय मिलेगा। मणिपुर बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा पिछले साल अप्रैल-मई में हुई थी और नतीजे छह जून, 2023 को घोषित किए गए थे। 
 

COHSEM Manipur Board कक्षा 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

 
तारीख विषय
फरवरी 23, 2023 अंग्रेजी
फरवरी 25, 2023 MIL (कोम/ मणिपुर/ माओ ला/ बंगाली/ हिंदी/ हमार/ मिज़ो/ नेपाली/ पैटे/ वैफेई/ ज़ोउ/ राउगमेई/ तांगखुल/ थाडौ-कूकी/ गंगटे) या वैकल्पिक अंग्रेजी आदि
फरवरी 28, 2023 शिक्षा, रसायन विज्ञान, बिजनेस स्टडीज
मार्च 03, 2023 इतिहास, जीव विज्ञान
मार्च 06, 2023 राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, लेखाकर्म
मार्च 13, 2023 गणित
मार्च 15, 2023 अर्थशास्त्र, मनुष्य जाति का विज्ञान
मार्च 17, 2023 मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान
मार्च 20, 2023 थांग-टा, अभियांत्रिकी, चित्रकारी, समाज शास्त्र
मार्च 23, 2023 ललित कला, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा आंकड़े
मार्च 25, 2023 भूगोल, भू-गर्भ शास्त्र
मार्च 28, 2023 दर्शन शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान
मार्च 30, 2023 संगीत, मनो विज्ञान
अप्रैल 01, 2023 वैकल्पिक भाषा - हिंदी/ मणिपुरी/ बंगाली /अंग्रेजी
 
 
विज्ञापन

कक्षा 11वीं की परीक्षा का टाइम-टेबल भी जारी

मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियों के अलावा, बोर्ड ने कक्षा 11वीं परीक्षा समय-सारणी की भी घोषणा की है। मणिपुर बोर्ड की कक्षा 11वीं की परीक्षा 24 फरवरी, 2023 से पांच अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। मणिपुर बोर्ड परीक्षा का समय मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर एक से शाम चार बजे तक है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें