फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए : सीमैट 2021 की आंसर की जारी, पांच अप्रैल तक दे सकते हैं चुनौती

Mon, 05 Apr 2021 07:49 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीमैट आंसर की 2021 के खिलाफ दर्ज कराई जाने वाली प्रत्येक आपत्ति के लिए आवेदक को 1000 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
cmat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2021 की आंसर की जारी कर दी है। यह आसंर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार सीमैट 2021 की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आंसर की को डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। साथ ही आसंर की में पाई जाने वाले त्रुटियों और आंसर को चुनौती देने के लिए cmat.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 31 मार्च, 2021 को विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित सीमैट परीक्षा-2021 का आयोजन किया था। उम्मीदवारों को पांच अप्रैल, 2021 तक आंसर की को चुनौती देने का प्रावधान किया गया है। सीमैट आंसर की 2021 के खिलाफ दर्ज कराई जाने वाली प्रत्येक आपत्ति के लिए आवेदक को 1000 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) प्रबंधन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। सीमैट के पेपर की अवधि तीन घंटे की होती है। सीमैट परीक्षा में परीक्षण मात्रात्मक तकनीक, तार्किक तर्क, भाषा समझ और सामान्य जागरूकता से सवाल पूछे जाते हैं। 

इस बार एआईसीटीई ने नवाचार और उद्यमिता के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 2021 की प्रवेश परीक्षा के लिए एक अतिरिक्त (वैकल्पिक) खंड परीक्षा पैटर्न में प्रस्तावित किया था। इस खंड के तहत इनोवेशन एंड एंटरप्रैन्योरशिप सेक्शन जोड़ा गया था। इस सेक्शन में 25 प्रश्न पूछे गए थे। इसके लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया था। सीएमएटी -2021 परीक्षा का परिणाम भी एनटीए की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट testservices.nic.in पर जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे CMAT answer key 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें और इसे सबमिट कर दें।
  • आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें