फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीयू के छात्रों के लिए फिर से शुरू की गई यू-स्पेशल बस सेवा; विश्वविद्यालय ने दिया धन्यवाद

Thu, 28 Aug 2025 02:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CM Rekha Gupta: गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीयू के छात्रों के लिए यू-स्पेशल बस सेवा को फिर से शुरू किया। यू-स्पेशल बस सेवा की शुरुआत 25 बसों के साथ की गई, जो डीयू के 67 कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को कवर करेंगी।
 
विज्ञापन
CM Rekha Gupta Relaunched U-Special Bus Service For DU Students - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi University: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यू-स्पेशल बस सेवा (U-Special Bus) को फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार छात्रों को मेट्रो ट्रेनों में रियायती पास उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

विज्ञापन



दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें 30 साल बाद वापस आ रही 50 पुनर्निर्मित 'यू' स्पेशल बसें भी शामिल हैं। यू-स्पेशल बस सेवा डीयू के 67 कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को कवर करेगी। इस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बसें 25 से ज्यादा रूटों पर चलेंगी और मेट्रो स्टेशनों जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर रुकेंगी।
 

एसी, सीसीटीवी और पैनिक बटन की सुविधा; गानें भी सुन सकते हैं

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि सभी यू-स्पेशल बसें इलेक्ट्रिक और वातानुकूलित हैं और छात्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन से लैस हैं। उन्होंने बताया कि छात्र इन बसों में क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा गाने भी सुन सकते हैं।
 
 

आने वाले समय में बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या

उन्होंने कहा कि यू-स्पेशल बसों की संख्या में नियमित रूप से वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए कदम दर कदम आगे बढ़ रही है और शून्य प्रदूषण वाली ई-बसें इसमें मदद करेंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में भाजपा सरकार दिल्ली को आगे ले जाने और यहां के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

 

डीयू ने भी की सराहना

उधर दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से सीएम को इस पहल को फिर से शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। डीयू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए समर्पित ई-बसें और यू-स्पेशल बसें शुरू करने के लिए माननीय दिल्ली के मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। यह पहल स्थायी परिवहन को मजबूत करेगी और हजारों युवा छात्रों को लाभान्वित करेगी।"

 
विज्ञापन

पिछली सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

गुप्ता राजधानी की पिछली सरकार पर वार करते हुए कहा, "जहां पिछली सरकार यू-टर्न लेती थी, वहीं हमारी सरकार हमेशा आगे की ओर अग्रसर रहती है और दिल्ली को आगे ले जाती है।"

उन्होंने बताया कि यू-स्पेशल बसें विश्वविद्यालय की जीवन रेखा हुआ करती थीं, जिनमें हजारों छात्र अपने कॉलेजों तक आते-जाते थे, लेकिन यह सेवा बंद कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें