फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCVT MIS ITI Result 2025: एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई का रिजल्ट घोषित, तुरंत इस लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट

Thu, 28 Aug 2025 01:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCVT MIS ITI Result 2025 OUT: एनसीवीटी मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम ने जुलाई/अगस्त में आयोजित आईटीआई एमआईएस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCVT MIS ITI Result 2025 OUT: नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) ने आज, 28 अगस्त 2025 को आईटीआई एमआईएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे अपना परिणाम Skill India Digital Hub (SIDH) की आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

यह रिजल्ट जुलाई और अगस्त 2025 में कंप्यूटर बेस्ड थ्योरी (CBT) और प्रैक्टिकल परीक्षा देने वाले फर्स्ट और सेकंड ईयर के छात्रों के लिए जारी किया गया है। एनसीवीटी आईटीआई परीक्षा 28 जुलाई से 20 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक संपन्न हुई थीं।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी

  • एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई रिजल्ट में उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए Permanent Registration Number (PRN) और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। 
  • सीआईटीएस रिजल्ट में शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (CITS) का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना CI नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद ही उनका रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आईटीआई रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dgt.skillindiadigital.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Result या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरें।
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Submit/सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और जरूरत होने पर उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

भारत में व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रमुख संगठन

राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के तहत काम करता है। यह भारत के आईटीआई संस्थानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम बनाने, पढ़ाई का तरीका तय करने और अंतिम परीक्षाएं आयोजित करने का काम करता है। इसका उद्देश्य तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब आगे की योजना बना सकते हैं। यह सफल परिणाम उन्हें नौकरी, प्रशिक्षण के नए अवसर या अपने कौशल को और बढ़ाने के लिए उन्नत प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के रास्ते खोलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें