फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: राज्य में प्राथमिक स्तर पर लागू नहीं होगी सेमेस्टर प्रणाली, सीएम ममता बनर्जी का निर्णय

Fri, 03 Jan 2025 10:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

West Bengal: पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उनकी जानकारी या सलाह के बिना राज्य के प्राथमिक शिक्षा स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली शुरू करने का निर्णय लेने पर राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को फटकार लगाई। सीएम ने इस प्रणाली को लागू करने से साफ इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mamata Banerjee: राज्य के प्राथमिक शिक्षा स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली शुरू करने के पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) के प्रस्ताव को सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को खारिज कर दिया। राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को उनसे या मुख्य सचिव मनोज पंत से परामर्श किए बिना निर्णय लेने के लिए फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
Trending Videos

27 दिसंबर को की गई थी घोषणा

27 दिसंबर को डब्ल्यूबीबीपीई के अध्यक्ष गौतम पॉल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने के फैसले की घोषणा की। इस दौरान पॉल ने बताया कि अगले शैक्षणिक वर्ष 2025 से प्राथमिक सेक्शन में भी साल में दो बार परीक्षाएं होंगी।

इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती: ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इस बात पर दुख जताया कि मीडिया ने उनकी जानकारी के बिना इस फैसले की जानकारी दी और इसकी रिपोर्टिंग की।

बनर्जी ने कहा, "सभी फैसले सिर्फ कुछ सलाहकारों की सिफारिशों के आधार पर नहीं लिए जा सकते। मैं बच्चों को बोझ से मुक्त करना चाहती हूं। यह कैसे संभव है कि पहली और दूसरी कक्षा के बच्चे सेमेस्टर में भाग लेंगे? कॉलेज स्तर की परीक्षाओं के लिए जो लागू है, वह स्कूल स्तर की परीक्षाओं में संभव नहीं है। इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।"
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री को दिया ये निर्देश

ममता बनर्जी ने शिक्षा मंत्री को निर्देश दिया कि शिक्षा नीति पर कोई भी निर्णय मीडिया को बिना किसी परामर्श के न बताया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के किसी भी विभाग द्वारा लिया गया कोई भी नीतिगत निर्णय मुख्यमंत्री कार्यालय को दरकिनार करके मीडिया को न बताया जाए।

27 दिसंबर को WBBPE ने कहा कि अगले शैक्षणिक वर्ष से, 2025 में शैक्षणिक वर्ष से प्राथमिक शिक्षा में क्रेडिट-आधारित सेमेस्टर प्रणाली लागू होगी। प्राथमिक शिक्षा स्तर पर पाठ्यक्रम को भी नई प्रणाली के अनुरूप संशोधित किया जाएगा। WBBPE प्रमुख ने यह भी कहा कि 2025 में परीक्षाएं पुराने पाठ्यक्रम में होंगी और नया पाठ्यक्रम 2026 से प्रभावी होगा। उस दिन उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही बदली हुई प्रणाली को मंजूरी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें