फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2022: क्लैट की पहली आवंटन सूची जारी, एनएलयू में सीट बुकिंग के लिए करें यह काम

Thu, 30 Jun 2022 07:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT First Allotment List 2022 Released: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा CLAT 2022 का परिणाम 25 जून, 2022 को घोषित किया गया था। क्लैट काउंसलिंग के लिए 25-27 जून को ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था।
विज्ञापन
क्लैट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT First Allotment List 2022 Released: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए CLAT 2022 काउंसलिंग के लिए पहली दाखिला सीट आवंटन सूची गुरुवार, 30 जून को जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम देश भर की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए जाने वाले अंडरग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) लॉ प्रोग्राम में दाखिलों के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2022 की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। 

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा CLAT 2022 का परिणाम 25 जून, 2022 को घोषित किया गया था। क्लैट काउंसलिंग के लिए 25-27 जून को ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था, इसमें उम्मीदवारों को पांच नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को वरीयता क्रम में चुनने और शुल्क भुगतान करने का अवसर दिया गया था।
 

CLAT 2022: अलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करें

उम्मीदवार को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके consortiumofnlus.ac.in पर अपने CLAT खाते में लॉगिन करना होगा और देखना होगा कि क्या उसे पहली सूची में सीट आवंटित की गई है। यदि आवंटित नहीं की गई है, तो उम्मीदवार को अगली सूची की प्रतीक्षा करनी होगी। यदि आपको पहली अंतरिम सूची में सीट आवंटित की गई है, तो सीट को स्वीकार / लॉक करें, दस्तावेज अपलोड करें और दो जुलाई (शाम 5.00 बजे) से पहले एनएलयू को शुल्क का भुगतान करें।
 

उम्मीदवार अपग्रेड करने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं

उम्मीदवार आवंटित विश्वविद्यालय को अपेक्षित शुल्क का भुगतान करके अपग्रेड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं और कंसोर्टियम की वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रवेश लिया है और अपेक्षित शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक किया है, साथ ही कंसोर्टियम की वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनके ही अपग्रेडेशन के लिए विचार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

दूसरी सूची सात जुलाई तो तीसरी 12 को होगी जारी

यदि कोई उम्मीदवार 'आवंटित सीट को स्वीकार करने' या 'अपग्रेड' का विकल्प चुनने के बाद कंसोर्टियम वेबसाइट पर संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करने और अपेक्षित शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसका दाखिला स्वीकार नहीं किया जाएगा। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं सीट आवंटन सूची क्रमश: 07, 12, 16 और 19 जुलाई को जारी की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें