फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT EXAM 2020: एक्सपर्ट ने बताया कैसे करनी है क्लैट की तैयारी और किन बातों का रखना है ख्याल

Wed, 27 May 2020 03:33 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CLAT 2020 Exam Preparation - फोटो : clat 2020
विज्ञापन

इंजीनियरिंग और मेडिकल ही नहीं, बल्कि लॉ पाठ्यक्रमों की तरफ भी विद्यार्थियों का अच्छा खासा रुझान बढ़ रहा है। बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी कानून के क्षेत्र में करियर तलाश रहे हैं। यहां अपार संभावनाएं हैं और अच्छा-खासा पैसा भी है। क्लैट प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या साल-दर-साल बढ़ रही है और यह एक अच्छा करियर ऑप्शन साबित हो रहा है। लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों के सामने कई विकल्प खुल जाते हैं। वो चाहें तो एक अच्छा वकील बन सकते हैं या फिर किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़कर लाखों- करोड़ों रुपये का पैकेज उठा सकते हैं। हाल ही में 'सफलताडॉटकॉम' के वेबीनार में समर्थ कृष्णा ने विद्यार्थियों को क्लैट परीक्षा की तैयारी को लेकर अपने अनुभव साझे किए और बताया कि कैसे यह अच्छा करियर विकल्प बना रहा है।

विज्ञापन


भारत में बढ़ रही है लॉ की मांग
समर्थ कृष्णा ने 'सफलताडॉटकॉम' के वेबिनार में कहा कि भारत में पिछले कुछ सालों से लॉ की मांग बढ़ती जा रही है। इंजीनियर व डॉक्टर बनने के लिए आपको काफी पहले से ही तैयारी करनी होती है एवं प्रतिस्पर्धा भी ज्यादा है, लेकिन लॉ के लिए आपको सिर्फ कॉमन सेंस की आवश्यकता होती है। समर्थ कृष्णा ने साल 2016 में अपनी लॉ की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट व भारत के सर्वोच्च न्यायालय की तरफ अपना रुख किया। कानून के क्षेत्र में बेहतर करते हुए वे एक अच्छा वकील बनना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें-जानिए 12वीं के बाद क्यों अच्छा करियर ऑप्शन है CLAT? तैयारी के लिए आज ही जुड़ें 'सफलताडॉटकॉम' से
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को क्लैट के साथ साथ लॉ की अन्य परीक्षाओं जैसे एआईएलईटी, आईपीयू आदि में भी हिस्सा लेना चाहिए। एक बार में 6 से 8 घंटे पढ़ने के बजाय छात्रों को एक एक घंटे के छोटे- छोटे बैच में पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएलयू से लॉ पढ़ने के बाद करियर काफी बेहतर होता है। अभ्यर्थियों को लॉ स्कूल में छात्रों को मूट कोर्ट, डिबेट व अन्य आयोजनों में भी हिस्सा लेना चाहिए। ऐसा करने से प्लेसमेंट में सहायता मिलती है। उन्होंने क्लैट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मजबूत करने के लिए छात्रों को अंग्रेजी अखबार के साथ ही लेख और ब्लॉग्स पढ़ते रहना चाहिए।

क्लैट की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहिए पूरा ध्यान
समर्थ कृष्णा ने क्लैट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। परीक्षा में सभी 160 सवालों को हल करने की आवश्यकता नहीं, आप बस 100-120 प्रश्नों का सही जवाब दें। तैयारी के लिए 500 आसान सवालों की तुलना में सभी विषयों से 10-15 अच्छे प्रश्नों को हल करें। उन्होंने कहा कि आखिरी समय तक पढ़ाई करने की कोई आवश्यकता नहीं है, उल्टा यह आप पर अतिरिक्त दबाव बनाता है।  स्वयं पर भरोसा रखें व आराम से परीक्षा दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्लैट की तैयारी के लिए छात्रों को रात की अपेक्षा दिन में तैयारी करनी चाहिए। छात्रों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बना के रखनी चाहिए। इसके स्थान पर छात्रों को कोई खेल में हिस्सा लेना चाहिए। परीक्षा के 1-2 महीने पहले छात्रों को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहिए। छात्रों को रिवीजन पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कगा कि अमर उजाला की नई पहल सफलताडॉटकॉम वर्तमान समय में तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त है। इनका स्टडी मैटेरियल एक्सपर्ट्स द्वारा वर्तमान परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। तैयारी के लिए ये एक बेहतर संस्थान है।

सफलताडॉटकॉम के क्लैट कोर्स में दाखिले के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें