साँची बौद्ध विश्वविद्यालय और मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय के लिए नए कुलपति को नियुक्त कर दिया गया है। दोनोंं विश्विविद्यालय को कुलपति को तौर पर प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला को नियुक्त किया गया है। साँची बौद्ध विश्वविद्यालय और मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर पहले पंकज राज थे।
उनके स्थानांतरित होने के कारण शिव शेखर को इस पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों विश्वविद्यालओं के कुलपति के पद पर शिव शेखर शुक्ल को राज्यपाल लालजी टंडन ने नियुक्त किया है। राज्यपाल ने यह नियुक्ति राज्य शासन के परामर्श पर की है।
मानसिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में संगीत, नृत्य, ललित कला और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई होती है। इस विश्वविद्यालय का नाम राजा मानसिंह तोमर के नाम पर है।
वहीं साँची बौद्ध विश्वविद्यालय से बौद्ध अध्ययन, भारतीय दर्शन, वैदिक अध्ययन, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, चीनी भाषा से आप परास्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। साँची बौद्ध विश्वविद्यालय में एम.ए, एम.एफ.ए, एम.फिल, पीएच.डी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।