फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT Counselling 2023: क्लैट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन खत्म, अब इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Thu, 12 Jan 2023 06:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT Counselling 2023: क्लैट 2023 परीक्षा में क्वालिफाई हुए उम्मीदवार कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
CLAT 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT Counselling 2023 Registration Ends Today: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीयन प्रक्रिया गुरुवार, 12 जनवरी को बंद कर दी गई है। क्लैट 2023 परीक्षा में क्वालिफाई हुए उम्मीदवार कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से क्लैट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है, वे मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके भाग लेने के पात्र हैं। दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेजों की विस्तृत सूची यहां उपलब्ध कराई गई है।  

विज्ञापन

CLAT Counselling 2023 इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि क्लैट दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपलोड करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की सॉफ्ट/स्कैन तैयार रखें। साथ ही आपके द्वारा आवेदन की गई श्रेणी के लिए अपनी सीट का दावा करने के लिए कोई अन्य सहायक दस्तावेज जैसे उदाहरण: सेवारत/सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों के वार्ड, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिकों / रक्षा सेवा कर्मियों आदि की पुत्र/पुत्रियां)  हैं तो अनिवार्य तौर पर प्रस्तुत करें। वहीं, जिन दस्तावेजों को स्टार* से चिह्नित किया गया है वे अनिवार्य हैं।

 

CLAT UG Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • कक्षा 10वीं की मार्क शीट*
  • कक्षा 12वीं की मार्क शीट*
  • क्लैट 2023 का एडमिट कार्ड*
  • अंतिम शैक्षणिक संस्थान से चरित्र प्रमाण-पत्र / आचरण प्रमाण-पत्र
  • अंतिम शैक्षणिक संस्थान से स्थानांतरण / प्रवासन प्रमाण-पत्र
  • यदि एससी, एसटी, ओबीसी और आरक्षित सीटों की श्रेणी के तहत आवेदन किया गया है तो जाति प्रमाण-पत्र* 
  • यदि दिव्यांग, विकलांग श्रेणी के तहत आवेदन पंजीयन किया है तो PwD/SAP प्रमाण-पत्र*
  • यदि स्टेट कोटा सीट से आवेदन किया है तो संबंधित डोमिसाइल/निवासी प्रमाण-पत्र होना जरूरी है*

 

विज्ञापन

CLAT PG Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • कक्षा 10वीं की मार्क शीट*
  • कक्षा 12वीं की मार्क शीट*
  • क्लैट 2023 का एडमिट कार्ड*
  • एलएलबी/ बीएल/ समकक्ष डिग्री प्रमाण-पत्र
  • अंतिम शैक्षणिक संस्थान से चरित्र प्रमाण-पत्र / आचरण प्रमाण-पत्र
  • अंतिम शैक्षणिक संस्थान से स्थानांतरण / प्रवासन प्रमाण-पत्र
  • यदि एससी, एसटी, ओबीसी और आरक्षित सीटों की श्रेणी के तहत आवेदन किया गया है तो जाति प्रमाण-पत्र* 
  • यदि दिव्यांग, विकलांग श्रेणी के तहत आवेदन पंजीयन किया है तो PwD/SAP प्रमाण-पत्र*
  • यदि स्टेट कोटा सीट से आवेदन किया है तो संबंधित डोमिसाइल/निवासी प्रमाण-पत्र होना जरूरी है*
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें