CLAT Counselling 2023 Registration Ends Today: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीयन प्रक्रिया गुरुवार, 12 जनवरी को बंद कर दी गई है। क्लैट 2023 परीक्षा में क्वालिफाई हुए उम्मीदवार कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से क्लैट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है, वे मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके भाग लेने के पात्र हैं। दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेजों की विस्तृत सूची यहां उपलब्ध कराई गई है।
कक्षा 10वीं की मार्क शीट*
कक्षा 12वीं की मार्क शीट*
क्लैट 2023 का एडमिट कार्ड*
अंतिम शैक्षणिक संस्थान से चरित्र प्रमाण-पत्र / आचरण प्रमाण-पत्र
अंतिम शैक्षणिक संस्थान से स्थानांतरण / प्रवासन प्रमाण-पत्र
यदि एससी, एसटी, ओबीसी और आरक्षित सीटों की श्रेणी के तहत आवेदन किया गया है तो जाति प्रमाण-पत्र*
यदि दिव्यांग, विकलांग श्रेणी के तहत आवेदन पंजीयन किया है तो PwD/SAP प्रमाण-पत्र*
यदि स्टेट कोटा सीट से आवेदन किया है तो संबंधित डोमिसाइल/निवासी प्रमाण-पत्र होना जरूरी है*
कक्षा 10वीं की मार्क शीट*
कक्षा 12वीं की मार्क शीट*
क्लैट 2023 का एडमिट कार्ड*
एलएलबी/ बीएल/ समकक्ष डिग्री प्रमाण-पत्र