CLAT 2024 पर पहला अपडेट
पहले नोटिस में सीएलएटी 2024 परीक्षा के लिए नए परीक्षा केंद्रों की घोषणा की गई है। ये नई केन्द्र हैं - दीव और सिलवासा। जो उम्मीदवार इन केन्द्रों पर परीक्षा देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाकर इन दो केंद्रों का विकल्प चुन सकते हैं।
नए एग्जाम सिटी को सेलेक्ट करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसके बाद आगे का प्रोसेस पूरी करनी होगी।
CLAT 2024 पर दूसरा अपडेट
इसके अलावा, दूसरा अपडेट आवेदन पत्र में सुधार से जुडा है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2024 के लिए आवेदन किया है, वे 12 नवंबर रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन पत्र 2024 में सुधार कर सकते हैं।
CLAT 2024: अप्लाई करने की लास्ट डेट
शेड्यूल के अनुसार, CLAT 2024 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज, 10 नवंबर, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि इसके पहले, पंजीकरण की समय सीमा 3 नवंबर थी, हालांकि, इसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया था। अब अगर आप अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो फौरन आवेदन कर दें, क्योंकि आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है।