फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2023: एनएलयू ने जारी की क्लैट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 22 Dec 2022 10:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT 2023 Answer Key : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 की फाइनल आंसर की गुरुवार, 22 दिसंबर को जारी कर दी है।
विज्ञापन
CLAT 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT 2023 Answer Key : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 की फाइनल आंसर की गुरुवार, 22 दिसंबर को जारी कर दी है। CLAT 2023 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे CLAT की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


CLAT 2023 एक नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) की ओर से रविवार, 18 दिसंबर, 2022 के दिन क्लैट 2023 परीक्षा का आयोजन किया गया था। क्लैट 2023 एक नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जिसका आयोजन अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए होता है। इसके स्कोर को 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी मान्यता देती हैं। परीक्षा परिणाम के बारे में कोई भी और ताजा अपडेट जानने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।

CLAT 2023 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर लॉग इन करें।
  2. परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
  4. उत्तर कुंजी विवरण की जांच करें।
  5. अपने डिवाइस पर उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें