CLAT 2023 : देश भर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिलों के लिए क्लैट परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर, 2022 को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र कल यानी छह दिसंबर को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार 06 दिसंबर, 2022 से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी किए जाएंगे।