फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS counselling: नीट एसएस राउंड 1 च्वॉइस फिलिंग आज से शुरू, 10 दिसंबर को आएगा आवंटन परिणाम

Mon, 05 Dec 2022 12:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

NEET SS counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज से राउंड 1 काउंसलिंग के लिए नीट एसएस 2022 की च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी। 
 
विज्ञापन
नीट सुपर स्पेशलिटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET SS counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज यानी पांच दिसंबर से काउंसलिंग राउंड 1 के लिए नीट एसएस 2022 की च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग को पूरा करने की अंतिम तिथि 07 दिसंबर, 2022 है। 07 दिसंबर 2022 के बाद च्वॉइस फिलिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने 22 नवंबर, 2022 को NEET SS 2022 काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। जिन उम्मीदवारों ने NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वे काउंसलिंग च्वॉइस-फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट  mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

 

विज्ञापन

NEET SS काउंसलिंग का नया शेड्यूल

दरअसल 03 दिसंबर को एमसीसी ने NEET SS काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया था। अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक, पहले राउंड के नीट एसएस सीट आवंटन के नतीजे 10 दिसंबर 2022 को जारी किए जाएंगे। 11 से 16 दिसंबर 2022 तक आवंटित सीटों वाले उम्मीदवारों को कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। संशोधित नीट एसएस अनुसूची के अनुसार, पंजीकरण की सुविधा 07 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। शुल्क भुगतान की प्रक्रिया सात दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक च्वॉइस भर सकते हैं।  शाम चार बजे से 7 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी।  नीट एसएस राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया जाएगा और संबंधित कॉलेजों को 11 दिसंबर, 2022 तक रिपोर्ट किया जाएगा। राउंड 2 पंजीकरण 19 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा और उसके लिए सीट आवंटन 27 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। इस साल प्रवेश प्रक्रिया दो जनवरी, 2023 को समाप्त होगी।
विज्ञापन

NEET SS 2022 काउंसलिंग शेड्यूल
  • नीट एसएस पंजीकरण- 22 नवंबर दोपहर 12 बजे से 07 दिसंबर 2022 तक।
  • शुल्क भुगतान- सर्वर-समय के अनुसार 07 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे तक।
  • च्वॉइस फिलिंग- 05 दिसंबर से 07 दिसंबर 2022 को रात 11:55 बजे तक
  • च्वॉइस लॉकिंग-: 07 दिसंबर, 2022 शाम 04 बजे से रात 11:55 बजे तक
  • सीट आवंटन की प्रक्रिया-: 08 दिसंबर से 09 दिसंबर, 2022
  • परिणाम-: 10 दिसंबर, 2022
  • कॉलेज और संस्थानों को रिपोर्ट करना-: 11 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें