फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2022 Exam: जल्द शुरू होने वाली है क्लैट 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया, यहां मिलेगी डिटेल

Mon, 27 Dec 2021 05:11 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा सामान्य कानून प्रवेश परीक्षा (क्लैट) 8 मई, 2022 को आयोजित होगी। आवेदन कब से शुरू हो रहे हैं, यह जानकारी नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
क्लैट - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा सामान्य कानून प्रवेश परीक्षा (क्लैट) 2022 की प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। क्लैट 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in में जाकर भरना होगा।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 जनवरी, 2022 से क्लैट प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 मार्च, 2022 तक का समय है। क्लैट 2022 प्रवेश परीक्षा 8 मई, 2022 को आयोजित होगी। इसका पेपर परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 3 बजे से 5 बजे के दौरान आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेद व परीक्षा से जुड़ी तिथियां अस्थायी है और परिस्थिति के अनुसार इनमें बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, क्लैट 2022 प्रवेश परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट में जारी नहीं की गई है।

CLAT 2022 Exam के लिए शैक्षणिक पात्रता

स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों ने 10वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई की होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के कक्षा में 45 फीसदी अंक प्राप्त किए होने चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों के 40 फीसदी  अंक होने चाहिए।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। जिसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के 50 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं, एससी व एसटी के उम्मीदवारों के 45 फीसदी अंक होने चाहिए।

CLAT 2022 Exam के ये हैं आवेदन शुल्क

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 4 हजार रुपये आवेदन शुल्क है। एससी व एसटी के उम्मीदवारों के लिए 3,500 रुपये शुल्क है।

CLAT 2022 Exam एक वर्ष में दो बार होगी परीक्षा

सीएनएलयू ने क्लैट 2022 और 2023 की परीक्षाएं दो बार कराने का निर्णय किया गया है। 2022 का कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट परीक्षा मई और दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित करने का निर्णय वार्षिक कार्यकारी समिति द्वारा 14 नवंबर, 2021 को प्रो. फैजान मुस्तफा की अध्यक्षता में आम सभा की बैठकों के दौरान लिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें