फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2022 Answer Key: क्लैट 2022 की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Mon, 20 Jun 2022 07:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से CLAT 2022 का आयोजन रविवार 19 जून, 2022 को किया गया था। कंसोर्टियम ने स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों ही पाठ्यक्रमों के लिए उत्तर कुंजी को जारी किया है।
विज्ञापन
CLAT 2022 Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को 20 जून, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के प्रश्न-पत्र को भी जारी किया गया है। यह भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

 

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
बता दें कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से CLAT 2022 का आयोजन रविवार 19 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन देश के 25 राज्यों में  84 स्थानों पर निर्धारित 131 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और विभिन्न संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। कंसोर्टियम ने स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों ही पाठ्यक्रमों के लिए उत्तर कुंजी को जारी किया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी अंतरिम है और इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। 

इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
जारी की गई वर्तमान उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस में इच्छुक हैं, वे अपनी आपत्ति मंगलवार 21 जून, 2022 को 3.30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेज और 1000 रुपये प्रति प्रश्न आपत्ति आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, आपत्ति सही पाई जाने पर यह शुल्क वापस हो जाएगा। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम आधिरित होंगे।
विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको बाईं ओर उत्तर कुंजी और प्रश्न का लिंक दिखाई देगा। 
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब यह पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट भी ले लें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज करा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें