नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी- क्लैट) 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को कंर्सोटियम की आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ पर जाकर 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
पेन और पेपर मोड में होगी परीक्षा
बता दें कि क्लैट 2021 की परीक्षा 13 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। आधिकारिक बयान के अनुसार अब यह परीक्षा COVID-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।