फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट 2021: नई तारीख का एलान, 23 जुलाई को होंगी परीक्षाएं, एग्जाम पैटर्न में हुए बड़े बदलाव

Tue, 15 Jun 2021 11:37 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

क्लैट यूजी और पीजी की परीक्षाएं 23 जुलाई को पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
CLAT Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी- क्लैट) 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को कंर्सोटियम की आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ पर जाकर 15 जून तक  आवेदन कर सकते हैं।

पेन और पेपर मोड में होगी परीक्षा

विज्ञापन

बता दें कि क्लैट 2021 की परीक्षा 13 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। आधिकारिक बयान के अनुसार अब यह परीक्षा COVID-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। 

ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न

  • एलएलएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें कोई डिस्क्रिप्टिव सेक्शन नहीं होगा। 
  • क्लैट की स्नातक स्तर की परीक्षा में अंग्रेजी, करंट अफेयर्स सहित सामान्य ज्ञान, तार्किक तर्क (लॉजिकल रीजनिंग), कानूनी तर्क (लीगल रीजनिंग) और मात्रात्मक तकनीक (क्वांटिटेटिव तकनीक) से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने पर 1 अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक का नुकसान होगा।
  • क्लैट की स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षा में दो सेक्शन होंगे। पहले खंड में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक माइनस कर दिए जाएंगे। दूसरे खंड में 2 वर्णनात्मक निबंध लिखने के लिए कहा जाएगा। हालांकि एलएलएम की परीक्षा में कोई डिस्क्रिप्टिव सेक्शन नहीं होगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बदलने का मिलेगा मौका

आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आवेदकों को परीक्षा केंद्र को बदलने का मौका दिया जाएगा।  संघ जहां तक संभव होगा परीक्षा केंद्र की पहली या दूसरी वरीयता को प्रदान करने का प्रयास करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें