फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट 2021 : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण तारीख 15 मई तक बढ़ाई

Fri, 30 Apr 2021 09:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT)  परीक्षा पहले नौ मई को होने वाली थी, जिसे बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है और अब  कोरोना की वजह एक बार फिर इसमें बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
क्लैट - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2021) के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख को 15 मई तक बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है। परीक्षा पहले देशभर में नौ मई को होने वाली थी जिसे बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है और अब  कोरोना की वजह एक बार फिर इसमें बदलाव किया जा सकता है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कहना है कि क्लैट 2021 परीक्षा की तारीख मई के पहले सप्ताह में तय की जाएगी। 

क्लैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसमें सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट लॉ कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वह भी क्लैट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्लैट (CLAT 2021) परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को देशभर की 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से किसी एक में दाखिला मिल सकता है। 

विज्ञापन

CLAT 2021 परीक्षा का पैटर्न 
JEE/NEET की ही तरह क्लैट (CLAT 2021) परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी  LLB और LLM कोर्स में एडमिशन पाते हैं। छात्रों के लिए यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि कई और प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग होती है। 
 
विज्ञापन

CLAT Application : ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • अब अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से रजिस्टर करें।
  • जानकारी को सबमिट करने के बाद लॉग इन आईडी से लॉग इन करें।
  • अब क्लैट 2021 आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब क्लैट 2021 आवेदन फीस जमा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें