तमिलनाडु के शिवगंगा जिले से हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है। यहां कार्तिक ए जूते सिलने का व्यवसाय करते हैं। हालांकि, आपको यह जान कर आश्चचर्य होगा कि उनके पास में सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री है। जी हां, उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सभी को इस बात से हैरानी हो रही है कि इतना पढ़ा लिखा शख्स कहीं अच्छी जगह नौकरी करने के बजाय जूते सिलने का काम क्यों कर रहा है।
कार्तिक ए ने जूते सिलने का कारण बताया
कार्तिक ए ने इस बात का भी जवाब दिया कि उन्होंने इंजीनियरिंग की लाइन छोड़ कर जूते सिलने का काम क्यों शुरू किया। उन्होंने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद जब वह नौकरी की तलाश में निकले तो उन्हें केवल 4 से 5 हजार रुपए की नौकरी मिली। इस नौकरी से उनका गुजारा हो पाना बहुत मुश्किल था। कार्तिक ए ने बताया कि उनके पिता का जूते सिलने का व्यवसाय था, इसलिए उन्होंने भी यही काम करना शुरू कर दिया।
सरकारी नौकरी की मांग
कार्तिक ए की इच्छा है कि उन्हें सरकारी नौकरी मिले। उन्होंने बताया कि अगर सरकार उन्हें सरकारी नौकरी देती है तो इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी।
सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर शिवगंगा जिले के कार्तिक ए की हालत पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कई लोग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सैलरी न होने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि केवल पढ़ाई करना काफी नहीं होता है। यह ज्यादा मायने रखता है कि कितने नंबर मिले और क्या प्रयास किए गए।