फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE: कोरोना के चलते बोर्ड की पहल, अब टीवी के जरिए पढ़ेंगे छात्र

Mon, 13 Apr 2020 11:41 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए, सब जगह लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। देशभर में लॉकडाउन के कारण स्कूल, कॉलेज बंद होने से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इन बातों पर गौर करते हुए कई राज्यों ने स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने भी इस ऑनलाइन क्लास को देखते हुए फैसला लिया है, कि स्टूडेंट्स को CISCE अब टेलीविजन के माध्यम से पढ़ाई कराएगा। इसके लिए काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने एबीपी आनंद टेलीविजन चैनल के साथ साझेदारी की है। बोर्ड ने कहा है की यहां 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। इसमें अग्रेंजी, गणित और विज्ञान विषय पढ़ाए जाएंगे।

वहीं छात्रों के लिए 11 और 12 अप्रैल को दोपहर में परिचय-संबंधी सेशन रखा गया था। यदि बोर्ड की इस पहल में ज्यादा से ज्यादा छात्र भाग लेते हैं, तो आगे इसमें और स्लॉट को जोड़ा जाएंगा। कोरोना वायरस प्रकोप के चलते MHRD भी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को पढ़ाने के लिए कई पोर्टल SWAYAM और SWAYAM प्रभा चैनलों का उपयोग करने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें  : UP Board 2020: 12वीं पास भी कर सकते हैं इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन
 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें