काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी किए। इस साल आश्चर्यजनक बात ये देखने की मिली कि बोर्ड ने इस साल के टॉपर्स की सूची जारी नहीं की। बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा में 99.34 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 96.84 फीसदी रहा। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। बारहवीं कक्षा में इस साल 88,409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 85,611 विद्यार्थी पास हुए हैं। बोर्ड ने इस साल लंबित परीक्षाओं का आयोजन न करने का फैसला किया।
बोर्ड ने इस साल टॉपर्स नहीं निकाले। बोर्ड द्वारा घोषित नहीं किए गए टॉपर्स पर सभी स्कूलों को अभिभावकों की अपार सराहना मिली है। ट्विटर पर ट्वीट की बौछार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिभावक और टीचर्स इस निर्णय से कितने खुश हैं। पढ़ें सकारात्मक नाकारात्मक प्रतिक्रिया...