CISCE बोर्ड परीक्षा 2023 ICSE कक्षा 10वीं 27 फरवरी से 29 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। ISC 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी, 2023 और 31 मार्च, 2023 के बीच हुई थी। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि ICSE और ISC 2023 के परिणाम मई 2023 के महीने में देश भर के विभिन्न स्कूलों के प्रमुखों को संयोजकों के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए परिणाम घोषित होने के दिन से 60 दिनों के बाद किसी भी आवेदक की आंसर स्क्रिप्ट यानी उत्तर पुस्तिका को बरकरार नहीं रखेगा। इसके बाद 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के आवेदकों की ये उत्तर पुस्तिकाएं नष्ट कर दी जाएंगी।
यदि कोई आवेदक पास सर्टिफिकेट हासिल करने में विफल रहता है (पास सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है) तो आवेदक को किसी भी एक विषय में सीआईएससीई कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें वे अपने पास अंक प्राप्त करने में विफल रहे हैं।
हालांकि, ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षाओं में बैठने के लिए पात्र होने के लिए अनिवार्य रूप से अंग्रेजी (अनिवार्य) और आईसीएसई या आईएससी 2023 परीक्षा में बाकी तीन विषयों में उत्तीर्ण होना चाहिए।