CISCE बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
CISCE 10th Result 2020: काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन - CISCE ने 10 जुलाई 2020 को 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। साल 2019 में 10वीं कक्षा के परिणाम 7 मई, 2019 को जारी कर दिए गए थे परंतु कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण बोर्ड ने इस बार देरी से रिजल्ट जारी किए हैं। इस वर्ष 10वीं कक्षा के अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 99.34 रहा।
इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बोर्ड ने 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। वे छात्र जिन्होंने इस साल 10वी की परीक्षा में भाग लिया था वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
ऐसे देंखे अपना बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले सीआईएससीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अभ्यर्थियों के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org/ results.cisce.org है।
- यहां आपको 10वीं कक्षा के परिणाम का लिंक मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना है।
- आपके क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट की स्क्रीन पर आपका दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- CISCE 10th- 12th Result 2020: दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट
एसएमएस( SMS) से भी मिलेगा आपको अपना रिजल्ट
आप एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना 10वीं कक्षा का परिणाम ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को यूनिक आईडी की जरूरत है। 10वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए आपको (ICSE यूनीक आईडी) टाइप करके 09248082883 नंबर पर भेजना है। इस तरह आपको अपना 10वीं कक्षा का परिणाम मिल जाएगा।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी की 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इसके बाद पिछले महीने परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि शेष परीक्षाओं को रद्द करके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- ICSE, ISC Result 2020 Live: इस साल 10वीं में 99.34 फीसदी और 12वीं में 96.84 फीसदी छात्र हुए पास