विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकों के लिए यह खबर बेहद अहम है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई (CISCE) ने ICSE (Indian School Certificate Examinations) और ISC (Indian School Certificate) बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 08 अप्रैल, 2021 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 05 मई, 2021 से आयोजित की जाएंगी।
जबकि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई, 2021 में घोषित किया जाना प्रस्तावित है। बता दें कि ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन है जबकि ISC का मतलब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट है। जबकि CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं के साथ-साथ उनके परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए संबंधित जिम्मेदार निकाय है।