फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE 12th Term 1 Exam: आईएससी टर्म- 1 की परीक्षाएं हो चुकी हैं शुरू, छात्र इन गाइडलाइंस का पालन करना न भूलें

Mon, 22 Nov 2021 11:31 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE 12th Term 1 Exam: जो भी छात्र टर्म -1 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें परीक्षा के बाद परिणामों के रूप में एक डिजीटल मार्कशीट दी जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
 
विज्ञापन
CISCE 12th Term 1 Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आईएससी टर्म - 1 परीक्षाएं आज 22 नवंबर 2021 से शुरू हो चुकी हैं। उम्मीदवारों ने आज पहला परीक्षा अंग्रेजी साहित्य या पेपर 2 की दी है।  इस परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2021 से लेकर 20 दिसंबर 2021 तक किया जाएगा।  20 दिसंबर यानी आखिरी दिन अकाउंट्स विषय की परीक्षा ली जाएगी। अनुमान के मुताबिक इस परीक्षा में एक लाख से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह परीक्षा पहले टर्म की है।  टर्म-2 की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा। छात्र जिन परीक्षाओं में अभी शामिल होंगे, उन्हें टर्म 2 में इन्हीं विषयों की परीक्षाओं में शामिल होना होगा। जो भी छात्र टर्म -1 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें परीक्षा के बाद परिणामों के रूप में एक डिजीटल मार्कशीट दी जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट  cisce.org पर नजर बना कर रखें। 

कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीआईएससीई द्वारा परीक्षा को सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित किया जा रहा है।  सीआईएससीई द्वारा परीक्षा से जुड़ी कई जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। उम्मीदवार परीक्षा में जाने से पहले इन गाइडलाइंस को अच्छे से समझ लें तो उन्हें परीक्षा देने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी गाइडलाइंस

1. परीक्षा में प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
2. छात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 10 से 15 मिनट पहले पहुंचें।
3. परीक्षा में देर से न पहुंचें। देरी से आने वाले छात्र को परीक्षा निरीक्षक को वैद्य कारण बताना होगा। 
4. छात्र प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
5. छात्र अपना यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर दिए गए विशेष स्थान पर लिखना होगा। 
6. परीक्षा में आने वाले सभी छात्र कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। मास्क लगा कर रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें