फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू के नाम पर मिलती है कई स्कॉलरशिप, छात्र ले सकते हैं फायदा

Thu, 14 Nov 2019 03:03 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jawaharlal nehru - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बच्चों के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का प्यार किसी से छुपा नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को भारत में बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उनकी विचारधारा को श्रद्धांजलि देने के लिए सरकारों ने मेधावी छात्रों के लिए कई छात्रवृति और फेलोशिप कार्यक्रम चलाए हैं। इन छात्रवृत्ति और फेलोशिप कार्यक्रमों ने देश और एशियाई देशों के कई छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का मौका दिया है। आइए आपको बताते हैं पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति और फेलोशिप योजनाओं के बारे में, जिनका लाभ आप भी उठा सकते हैं।  

जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल फंड स्कॉलरशिप

यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए हैं। भारत और एशियाई देशों के छात्र पीएचडी की पढ़ाई के लिए इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इस छात्रवृति के अंतर्गत उम्मीदावार भारतीय इतिहास और सभ्यता, समाजशास्त्र, धर्म और संस्कृति में तुलनात्मक अध्ययन, अर्थशास्त्र, भूगोल, दर्शन और पर्यावरण विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


योग्यता: 

  • उम्मीदवारों को छात्रवृति के लिए भारत में मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। 
  • उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • छात्रवृत्ति की अवधि दो साल है।  

उम्मीदवारों को किताबें, स्टेशनरी, अध्ययन और पर्यटन के लिए हर महीने 15,000 रुपये के साथ 18,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाता है।

ये भी पढ़ें : Children's day 2019: इन्हें पढ़कर याद आ जाएगा बचपन

जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप

जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप के लिए विज्ञान और आर्ट्स किसी भी वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एक चयन समिति द्वारा चुने जाते हैं। उम्मीदवारों को भारत में अपनी पसंद की किसी भी जगह पर काम करने की पूरी आजादी होती है। फेलोशिप में छात्रों को प्रति वर्ष एक लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है। जिसमें 75,000 यात्रा और सचिवीय सहायता के लिए शामिल होते हैं। 

फुलब्राइट-नेहरू मास्टर्स फेलोशिप

यह फेलोशिप अमेरिका में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को सहायता प्रदान की जाती है। कला और संस्कृति प्रबंधन, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान / अध्ययन, उच्च शिक्षा प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय मामले, अंतरराष्ट्रीय कानूनी अध्ययन और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री करने वाले उम्मीदवारों को यह फेलोशिप प्रदान की जाती है। 

विज्ञापन


योग्यता: 

  • उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए जो अमेरिका में डिग्री प्रोग्राम के समकक्ष हो।
  • उम्मीदवारों के स्नातक में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना निर्धारित किया गया है।  

फेलोशिप में अमेरिका जाने के लिए खर्च,जे -1 वीजा, इकोनॉमी क्लास हवाई यात्रा में राउंड-ट्रिप, ट्यूशन और फीस , दुर्घटना और बीमारी कवरेज भी प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें : बच्चों को अनोखे अंदाज में पानी पिलाता है ये स्कूल, वायरल हो रहा तरीका

चाचा नेहरू स्कॉलरशिप फॉर आर्टिस्टिक एंड इनोवेटिव एक्सीलेंस

एनसीईआरटी यह स्कॉलरशिप संगीत, नृत्य, दृश्य कला और थिएटर के क्षेत्रों में काम करने वाले उन छात्रों को प्रदान करती है, जो राष्ट्रीय भवन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिविरों में भाग लेते हैं। छात्रों को 12वीं कक्षा पास करने तक चार साल तक के लिए 500 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें