फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, तमिलनाडु में फिर कब से खुलेंगे स्कूल? शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

Wed, 19 Aug 2020 06:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : school
विज्ञापन

वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में तमिलनाडु सरकार ने अभी सूबे में फिर से स्कूलों को खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री के ए सेंगोटैयन ने बुधवार को कहा कि सूबे की सरकार ने अभी तक राज्य में स्कूलों के फिर से खोलने पर फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, सीईटी के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन को मंजूरी
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सूबे में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी लेंगे। शिक्षा मंत्री ने यह बात एक समारोह के दौरान कही है। मंत्री ने तमिल मानिला कांग्रेस के संस्थापक जी के मूपनार की जयंती के अवसर पर चित्तोड में एक समारोह में हिस्सा लेते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सूबे ने अभी स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस वक्त देश में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं। कई परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। शिक्षक विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें