छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CGBSE ने कोरोनोवायरस प्रकोप को लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जिन छात्रों को परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना था, उन्हें अब बची हुई परीक्षाओं के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। बोर्ड द्वारा पुनर्निर्धारित तिथियों की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।
बता दें कि इस साल परीक्षा में कुल दो लाख सत्तर हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। राज्य में परीक्षाएं, 3 मार्च से 26 मार्च तक 10वीं कक्षा के लिए और 2 मार्च से 31 मार्च तक 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए आयोजित की जा रही थीं । कई राज्यों में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- जनता कर्फ्यू क्या है? 14 घंटों के लिए लोग हो जाएंगे घरों में बंददिल्ली सरकार ने हाल ही में अपने सभी शिक्षकों को घर से मूल्यांकन करने का आदेश दिया है, जो कि छत्तीसगढ़ बोर्ड भी विचार कर रहा है।